ट्रक में 25 लाख का गांजा पकड़ाया…पड़ोसी राज्य से कर रहे थे तस्करी

छत्तीसगढ़/बस्तर। बस्तर पुलिस को गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। पकड़ा गया गांजा 500 किलो है जिसकी कीमत 25 लाख बताई जा रही। ज़िले के नगरनार थाना क्षेत्र में यह करवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओडिशा से 10 चक्का ट्रक कंमाक एमपी 06 एचसी 1236 मे अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने तस्कर ले जा रहे थे। पुलिस ने ग्राम माचकोट.तिरिया तिराह रोड के पास नाकाबंदी कर ट्रक को रोक कर चालक से पूछताछ की।

ट्रक की तलाशी में गांजा की खेप पुलिस को मिली। मामले में आरोपी सुशांत कुमार नायक पिता जदूनाथ नायक उम्र 27 वर्ष निवासी जिला अनगुल ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा 500 किलो है। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 20 ;खद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *