पंडवानी गायिका तीजन बाई की जीवन पर जल्द बनेगी फिल्म

पद्यमश्री तीजन बाई पंडवानी गायन के क्षेत्र में देश ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। साथ ही यह फिल्म बनने के बाद वह छत्तीसगढ़ की पहली ख्यात किरदार होंगी, जिन पर बालीवुड में हिंदी फिल्म बनने वाली है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में फिल्म के प्रोड्यूसरों ने पद्यमश्री तीजन बाई के साथ ही लिखा-पढ़ी से संबंधित सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उनकी सहमति भी ले ली है। अब सिर्फ इंतजार है कि उनकी फिल्म शुरू होने का। संभावना जताई जा रही है अगले साल फरवरी-मार्च से यह फिल्म शुरू भी हो सकती है।

पद्यमश्री तीजन बाई गनियारी (भिलाई) की हैं और उनके पिता का नाम हुनुकलाल परधा और नाना का नाम ब्रजलाल था। बचपन में वे अपने नाना से महाभारत की कहानियां सुनती थी और उसके बाद ही उन्हें यह याद होता गया।

इस संबंध में पद्यमश्री तीजन बाई ने बताया कि फिल्म बनाने के संबंध में फिल्म कंपनी से पूरी बातचीत हो गई है और सारी लिखा पढ़ी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्हें बताया गया कि उनकी जीवनी के बारे में जानकारी लेने और छत्तीसगढ़ी सीखने उनके पास अभिनेत्री विद्या बालन आने वाली हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मेरे घर बिल्कुल भी न आएं। मैं बाहर ही किसी क्षेत्र में अभिनेत्री से मिल लूंगी। पद्यमश्री तीजन बाई को साल 2003 में पद्मभूषण और साल 2019 में पद्यम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *