जवाब पर घिरी महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया…आंगनबाड़ी भवनों में रंगाई पोताई में घोटाले का आरोप.

चित्रकोट विधानसभा में आंगनबाड़ी भवनों के रंगाई पोताई में गड़बड़ी का आरोप चित्रकोट विधायक राजमन बेजान ने लगाया है। सदस्य राजमन बेंज़ाम ने सवाल किया था कि कितने आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई पोताई की गई और किस एजेंसी से ने इसे किया और इसकी जाँच क़िसने की और भुगतान किसके द्वारा हुआ।
इस पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने जो जवाब दिया उससे सदस्य ने असंतुष्टि जताते हुए इसे क़रीब 34 लाख का घोटाला बताते हुए जाँच की माँग की।
सदस्य राजमन बेंजाम ने विभाग के उत्तर को ग़लत बताते हुए कहा-

लिस्ट मैंने देखा है, उस में मेरे गृह ग्राम के आंगनबाड़ी भवन का रंगाई पोताई किया जाना बताया गया है, जबकि वहाँ नहीं हुआ है.. यह बड़ी गड़बड़ी है, जहां नहीं हुआ वहाँ भी रंगाई पोताई करना बताया गया और भुगतान हो गया है.. इसकी जाँच की माँग है”

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने इस पर सदन में कहा –

काम हुआ उसकी तस्वीरें तक हैं,यदि आपके पास जानकारी है तो बता दें परि़क्षण करा लेंगे”

लेकिन सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और जाँच की माँग दोहराई। आसंदी उपाध्यक्ष मनोज मंडावी से आई व्यवस्था के बाद सदस्य संतुष्ट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *