10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें, बोर्ड परीक्षा के आवेदन की तारीख आगे बढ़ी

सुकमा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2020-2021 के लिए नियमित परीक्षार्थियों से परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं कक्षा 9वीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है।

कोविड-19 महामारी के कारण अधिकांश छात्र/छात्राएं अपने विद्यालय से बाहर या दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। जिसके कारण कुछ छात्र पूर्व में निर्धारित तिथि 15 दिसंबर 2020 तक परीक्षा आवेदन जमा नहीं कर सके हैं। छात्रों का हित देखते हुए छत्तीसगढ़ मांशिम द्वारा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने बताया कि सुकमा जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सभी नियमित छात्र/छात्राओं का आवेदन फार्म समय सीमा में भरवाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सुकमा जिला अन्तर्गत अध्ययनरत समस्त पात्र छात्र/छात्राएं अपने विद्यालय के प्राचार्य/परीक्षा प्रभारी से संपर्क कर बोर्ड परीक्षा हेतु आवेदन पत्र 31 दिसंबर 2020 तक भरना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *