चलते टेम्पो में BSC की छात्रा के साथ बलात्कार, दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. यहां एक चलते टेम्पो में कुछ लड़कों द्वारा BSc की छात्रा के साथ बलात्कार किया गया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दुष्कर्म के दो आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, इस पूरी घटना के अनुसार, बुधवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता घर से कॉलेज के लिए निकली थी. कॉलेज जाने के लिए उसने टेम्पो किया. उस टेम्‍पो में उसके साथ की कुछ छात्राएं भी मौजूद थीं.  कॉलेज आने पर सभी छात्राएं उतर गईं. जब तक यह छात्रा टेम्‍पो से उतरती, तब तक टेम्‍पो वाले ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. उसके साथ एक अन्य लड़का भी था. पहले से मौजूद लड़के ने चलते टेम्पू में छात्रा के साथ बलात्कार किया.  तब तक कॉलेज के सामने उतरी छात्राओं ने इस बात की जानकारी अपने शिक्षकों को दे दी. उसके बाद सभी ने उस टेम्‍पो का पीछा किया और लगभग 5 किमी आगे जाकर टेम्‍पो वाले को पकड़ लिया.

वहां से लहूलुहान हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *