दिन दहाड़े घर में घुसकर लड़की को उठा ले गए बदमाश, परिवार ने रोका तो किए अंधाधुंध फायर

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां पर मंगलवार रात कई बदमाशों ने एक 22 वर्षीय लड़की का घर में घुसकर हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया. जिस लड़की का किडनैप हुआ है वो टीचर है और पड़ोस में रहने वाले 30 साल के अफरोज के घर कोचिंग पढ़ाने जाया करती थी.

बताया जा रहा है कि कार सवार बदमाश 15 की तादाद में आए और इस वारदात को अंजाम दिया. सभी हाथों में हथियार लिए थे और मुंह पर मास्क पहना हुआ था. इस घटना के दौरान लड़की के परिवार वालों के शोर मचा कर और स्थानीय लोगों ने अपराधियों को भगाने की पूरी कोशिश की, मगर बदमाश 5 से 6 राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इस हैरतअंगेज़ घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.

परिवार वालों ने अपहरण का आरोप पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद फिरोज उर्फ अफरोज पर लगाया है. पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कार सवार बदमाशों के भागने की तस्वीरें भी प्राप्त हुईं हैं. लड़की के घर के पड़ोस में ही आरोपी फिरोज का घर बन रहा है, जो मूल रूप से सहरसा का निवासी बताया जा रहा है. जांच में पता चला है कि लड़की फिरोज के घर में पढ़ाने जाया करती थी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *