किराएदार हलवाई के साथ भागी 4 बच्चों की माँ, खोजबीन में जुटी पुलिस

रुडकी: आजकल देश से ऐसे-ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनको सुनकर एक बारगी तो यकीन ही नहीं होता। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहाँ चार बच्चों की मां हलवाई के साथ फरार हो गई। दो बच्चों को महिला अपने साथ लेकर गई है। जबकि दो बच्चों को घर पर ही छोड़ गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला और बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। कुछ महीने पूर्व रामपुर निवासी एक हलवाई ने मकान में किराये पर एक रूम लिया और रहने लगी। काम के सिलसिले में वह ज्यादातर बाहर रहने लगा। इस बीच हलवाई का पत्नी से प्रेम हो गया। जिसके बाद महिला के पति ने हलवाई को घर से निकाल दिया। मंगलवार को पत्नी और दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि पत्नी और बच्चों को हलवाई लेकर गया है। आसपास उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई।

इंस्पेक्टर राजेश साह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर महिला और बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर हलवाई पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *