देर रात पत्नी गायब हुई, पति ढूंढने गया तो जीजा के साथ कमरे में मिली…विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में तड़के करीब 4 बजे युवक की नींद खुली तो पत्नी बिस्तर से गायब थी। वह उसे ढूंढने लगा तो उसकी पत्नी जीजा के कमरे में संदिग्ध हालत में मिली। इस पर युवक ने पत्नी को डांटा तो जीजा ने गाली-गलौज करते हुए युवक को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान युवक की बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी जमकर मारा। बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बासिन निवासी राजेश चतुर्वेदी 22 दिसंबर को अपनी पत्नी कीर्ति के साथ बड़ी बहन के गांव बासीन आया था। जय स्तंभ के पास रात को हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सभी लोग घर में ही देख रहे थे। इस दौरान राजेश को नींद आने लगी तो वह सोने के लिए चला गया। अगले दिन तड़के करीब 4 बजे राजेश की नींद खुली, तो देखा कि उसकी पत्नी कीर्ति वहां नहीं है।

जागेश्वर ने धक्का मारकर राजेश को गिरा दिया और जमकर पीटा
इस पर राजेश उसे घर में ही ढूंढने लगा। आरोप है कि इस दौरान कीर्ति उसके जीजा जागेश्वर के साथ संदिग्ध हालत में कमरे में दिखी। इस पर राजेश ने कीर्ति को डांटा तो जागेश्वर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जागेश्वर ने राजेश को धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटने लगा। इसके चलते उसके नाक, मुंह, सिर, पीठ, सीने और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ने पर उसे दुर्ग जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मारपीट करते देख राजेश की बड़ी बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोप है कि जागेश्वर ने उनको भी बुरी तरह से पीटा। इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश ने भी अपना इलाज कराया और फिर बुधवार देर शाम जामुल थाने आकर FIR दर्ज कराई है। इसमें उसने अपने जीजा जागेश्वर पर मारपीट और गाली देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *