कई राज्यों में क्रिसमस की धूम, कोरोना गाइडलाइन के साथ मनाया जा रहा पर्व

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना गाइडलाइंस के साथ क्रिसमस मनाया जा रहा है. हालांकि महामारी के प्रकोप के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है और चर्च के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और क्रिसमस का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं.

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गोवा समेत देश के हर राज्य में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. क्रिसमस पर गोवा की राजधानी पणजी में आवर लेडी ऑफ द इमैक्यूलेट कॉन्सेप्ट चर्च में मिडनाइट मास का आयोजन किया गया. कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. यही नहीं दिल्ली समेत हर शहर के चर्च को सजाया गया है. कोलकाता का प्रतिष्ठित सेंट पॉल कैथेड्रल को हर साल की तरह आधी रात के बाद जनता के लिए बंद कर दिया गया. यह स्थल आमतौर पर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं. यहां पर बैनर के जरिए कोरोना की वजह लगे प्रतिबंधों के बारे में जानकारी दी जा रही है तो अतिरिक्त पुलिस की भी तैनाती की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *