राजनीति में आने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अब एक पेशेवर प्रशिक्षण केंद्र खुलने वाला है। इस सियासत की पाठशाला में युवाओं को ईमानदार राजनीति के साथ चुनाव लड़ने, जीतने और जनता का दिल जीतने के सबक पढ़ाए जाएंगे। इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी के बैनर तले इस कोर्स की शुरुआत हो रही है। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। दलगत राजनीति से अलग सियासत की इस पाठशाला में हर विचारधारा के लोगों को जगह मिलेगी। देशभर से 50 युवा उम्मीदवार चुने जाएंगे। इनकी 9 महीने की ट्रेनिंग होगी। अमेरिका के कोलंबिया और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोकनीति (पब्लिक पॉलिसी) की पढ़ाई करके निकले एक्सपर्ट यहां ट्रेनिंग देंगे। लेक्चर देने के लिए अलग-अलग पार्टियों के वरिष्ठ नेता बुलाए जाएंगे।
जल्द शुरू होगी सियासत की पाठशाला…..
