लड़की ने दो मिनट में उतारा लडके के सर से आशिकी का भूत

दिल्ली। लड़की ने दो मिनट में एक लड़के की सारी आशिकी को धो डाला. लड़की ने लड़के की ऐसी धुनाई की कि शायद ही अब इसके बाद उसके ऊपर फिर आशिकी का भूत सवार हो. वहीँ लड़की ने तो लड़के को पीटा ही पीटा साथ ही उसके परिजन और आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने भी उसके ऊपर हाथ आजमा डाले. मामला हरियाणा के पानीपत जिले का है. जानकारी के मुताबिक, यह लड़का सड़क पर आते जाते लड़की को अक्सर छेड़ा करता था. जिस कारण से वह परेशान हो रखी थी|अब लड़की ने मन बना लिया था कि अबकी बार अगर इसने छेड़खानी की तो इसे अच्छे से सबक सीखा देना है. जहां बीते गुरुवार को जब इस लड़के ने उसके साथ फिर से अभद्रता की तो लड़की ने इसे आशिकी का मजा ढंग से चखा दिया|लड़की ने लड़के को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया.

इधर, जब लड़की पीट रही थी तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसके साथ लड़के की धुनाईकरने लग गए. वहीँ सड़क पर यह हंगामा देखने के लिए इकट्ठा हुए लोगों में से भी कुछ लोगों ने लड़के पर हाथ आजमाए. उधर लड़के की मार खाने की खबर जब उसके घरवालों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की|वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया. पीटने वाली लड़की ताइक्वांडो ट्रेनर बताई जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *