21 साल की उम्र में मेयर बनेगी आर्या….

21 साल की आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा मेयर बन सकती हैं. वे केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की नई मेयर बन सकती हैं. कॉलेज की छात्रा आर्या इस बार का नगर निकाय चुनाव जीत चुकी हैं. अगर ऐसा हुआ तो आर्या देश की सबसे युवा मेयर होंगी. दरअसल, सीपीएम की तिरुवनंतपुरम जिला इकाई ने मेयर पद के लिए आर्या राजेंद्रन के 21 साल के नाम की सिफारिश की है. इस सिफारिश को राज्य समिति द्वारा स्वीकार किए जाने की प्रबल संभावना है. इसकी अंतिम घोषणा शनिवार तक होने की संभावना है.
आर्या राजेंद्रन तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में मुडावंमुगल वार्ड से काउंसिलर चुनी गई हैं. उन्हें मेयर पद पर नियुक्त करने का फैसला सीपीएम के जिला पैनल ने लिया है. सीपीएम ने इस बार केरल नगर निकाय चुनाव में जितने भी उम्मीदवार उतारे थे उनमें भी वह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी थीं. एलडीएफ के सीटिंग मेयर को हार का सामना करना पड़ा है. आर्या सीपीएम की लोकप्रिय सदस्य हैं. सूत्रों के मुताबिक, शुरू में पेरूरकाडा वार्ड के पार्षद और वरिष्ठ नेता जमीला श्रीधरन को मेयर बनाने की बात चल रही थी, लेकिन आखिरकार पार्टी ने तय किया कि युवा को ही इस पद पर बिठाया जाए.

मीडिया से बात करते हुए आर्या ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी भूमिका सौंपी जाएगी उसे निभाएंगी, उनका कहना है कि उनका मुख्य फोकस महिलाओं से जुड़े मुद्दे और विकास से संबंधित दूसरे काम होंगे. बता दें कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में सीपीएम के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक बार फिर जीत मिली है. 100 वार्डों में एलडीएफ को 51, एनडीए को 34, यूडीएफ को 10 और अन्य को पांच वार्डों में जीत मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *