महिला की अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश…..

छत्तीसगढ़। सूरजपुर में महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। महिला के आधे कपड़े शरीर पर तथा आधे खेत में मिले हैं। वहीं उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। घटना केरता गांव की है, जहां महिला घर से गन्ना काटने निकली और दूसरे दिन खेत में उसकी अर्धनग्न लाश मिली। घटना की सूचना मिलने पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतिका के आंख के पास चोट के निशान हैं, जिसे देख कर प्रतीत होता है कि उसके साथ मारपीट की गई है। हालांकि पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापपुर भिजवाया है, पोस्टमार्टम आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *