हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए घर पर बनाए ‘मसाला अप्पे’….

सामग्री : सूजी- 1 कप, चावल का आटा- 2 बड़े टीस्पून, दही- 1/2 कप, ईनो- 1/2 छोटा टीस्पून, नमक- स्वादानुसार, तेल- 1 टेबलस्पून, राई- 1/2 टीस्पून, जीरा- 1/2 टीस्पून, प्याज- 2 बारीक कटे, टमाटर- 2 बारीक कटे, करी पत्ता- 6-7 , हरी मिर्च- 1, हल्दी- 1/4 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून, सांभर मसाला- 1 टीस्पून, हरा धनिया- 1 टीस्पून बारीक कटा

विधि : एक मिक्सिंग बाउल में सूजी, चावल का आटा, नमक, दही, एक बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटा टमाटर और थोड़ा पानी डालकर मीडियम गाढ़ा बैटर बना लें और उसे दस मिनट तक ढककर रख दें। दस मिनट बाद बैटर में ईनो, हल्दी, जीरा, ला मिर्च, सांभर मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब अप्पे पैन में ब्रश से तेल लगाकर मीडियम आंच पर इसे गरम करें। फिर इसमें बैटर डालकर इसको ढककर 6-7 मिनट तक पकने दें। अप्पों को पलटकर फिर पांच मिनट तक पका लें। अब कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें करी पत्ता और प्याज डालकर भून लें। फिर इसमें टमाटर डालें और दो मिनट तक भून लें। अब इसमें अप्पे डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें सोया सॉस और टोमैटो सॉस डालकर मिक्स करें और दो मिनट तक भूनें। फिर इसे सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *