चार बच्चों और पत्नी की ह्त्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति…

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले रोबिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों की हत्या करने के बाद ख़ुदकुशी कर ली. देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और केस दर्ज किया. प्राथमिक जानकारी के आधार पर सामने आया कि बीती रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद गुस्से में पति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों, जिसमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं, की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी.

परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद वह युवक खुद भी एक पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल गया. पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल को घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया. पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना का पता लोगों तब लगा, जब रोबिया गांव के लोगों ने एक पेड़ से युवक का शव लटके हुए देखा. जब लोग उसके घर इस घटना की सूचना देने पहुंचे तो वहां मकान के बाहर ताला लगा हुआ था. कित्नु घर के बाहर बह रहे खून सूखने के निशान थे. फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी तो वहां का मंजर रूह कंपा देने वाला था. घर के अंदर फांसी लगाने वाले युवक की पत्नी तथा चार मासूम बच्चों के खून से सने शव पड़े हुए थे. उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी.  पुलिस ने युवक की शिनाख्त रणजीत मीणा (30 वर्ष) के रूप में की. जिनकी हत्या की गई उनमें रणजीत की पत्नी कोकिला, उसके चार बच्चों में छह वर्षीय जसोदा, पांच वर्षीय लोकेश, चार वर्षीय गंजी तथा एक साल की बच्ची शामिल थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *