शिक्षा विभाग ने किया तारीखों का ऐलान….जून में होगी दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है। इस वजह से 2020 में बोर्ड की कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं। अगले साल छात्रों को नुकसान ना हो, इसके लिए पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस सत्र में स्कूल ज्यादा दिनों तक बंद रहे, ऐसे में मार्च-अप्रैल की जगह जून में परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया। पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी एजुकेशन के मुताबिक मार्च के बाद से स्कूल बंद थे। इस दौरान ऑनलाइन क्लास स्कूलों ने चलवाई लेकिन कोर्स अभी भी पीछे चल रहा है। ऐसे में मार्च-अप्रैल की जगह बोर्ड परीक्षाएं जून में करवाने का फैसला लिया गया, जो एक जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। बोर्ड के मुताबिक उन्होंने तारीखों का ऐलान कर दिया, इससे छात्रों और स्कूलों को कोरोना महामारी के बीच परीक्षा तैयारियों के लिए खासा वक्त भी मिल जाएगा। भारत में आधा दर्जन से ज्यादा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। भारत बॉयोटेक और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन उत्पादन प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी उम्मीद जताई है कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में वैक्सीन आ जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो जून तक काफी लोगों को वैक्सीन मिल जाएगी। ऐसे में परीक्षाएं करवाने में और ज्यादा आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *