तीन शादियां करने के बाद शख्स ने अब बेटी को बनाया हवस का शिकार…

छत्तीसगढ़। बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हैवान पिता ने अपने नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया. नाबालिग जब गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ. पीड़िता ने पिता की दरिंदगी की बात अपनी मां को बताई. उसकी मां ने मासूम को लेकर डौंडी थाने पहुंची और पति के खिलाफ बेटी से ही दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गम्भीता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी पिता तिरभुवन साहू 40 के खिलाफ डौंडी पुलिस ने धारा376(2)(च) 506,पास्को के तहत मामला दर्ज कर लिया है.मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी फरार हो गया है. आरोपी ने पहली पत्नी के बच्चे को अपने हवस का शिकार बनाया है. पहली पत्नी ग्राम मोखा की थी, उसका तलाक हो गया है, जिसके दो बच्चे थे, एक लड़का और एक लड़की. तलाक होने के बाद दूसरी पत्नी नंदौरी से लाया, जिससे भी उसका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और वो भी आरोपी की करतूत के चलते छोड़कर चली गई, उसका एक बेटा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *