रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल रायपुर जिले के बिरगांव स्थित बुधवारी बाजार में ‘छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज’ -राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचेंगे और गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर एक बजे पामगढ़ से रवाना होकर 1.45 बजे सिमगा पहुंचेंगे और गुरू घासीदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिरगांव रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम बघेल दोपहर 3.40 बजे बिरगांव में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज’ – राज अधिवेशन समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे।

