पीएम मोदी करेंगे “मन की बात”, दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को दे सकते हैं संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कार्यक्रम “मन की बात” के जरिए देश की जनता को संबोधित करेंगे। साल 2020 में यह उनका आखिरी ‘मन की बात’ का कार्यक्रम होगा।

पीएम मोदी सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। किसान आंदोलन को एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को संदेश देने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुक्रवार को किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में ऑनलाइन किस्‍त जारी की और उनसे संवाद किया। राज्य के महराजगंज जिले के एक किसान ने मोदी से संवाद के दौरान ठेके की खेती से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इसमें बाजार से ज्‍यादा मुनाफ़ा मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की किस्त जारी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के किसानों को संबोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *