रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का बचा हुआ 3 दिन और भी हंगामेदार होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी सदस्यों ने इसकी तैयारी कर ली है। भाजपा ड्रग्स और रेत माफिया की सक्रियता को लेकर सरकार को घेरने को तैयारी में है। धान खरीदी की अव्यवस्था , लॉ एंड आर्डर , और किसानों की मौत के मामले लाया गया स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने बाद भाजपा सदस्य इन मुद्दों पर प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के जरिए सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है।
ता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि अगर देखा जाए तो 7 दिन के इस सत्र में केवल 2 दिन ही पूरी विधानसभा चली है इसमे भी उनके द्वारा लॉ एंड आर्डर , पुलिस अभिरक्षा में मौत , किसानों की खुदकुशी , धान खरीदी में अव्यवस्था आदि महत्वपूर्ण मामले में लाए गए स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया है। अब इन सब बातों को प्रश्नकाल , ध्यानाकर्षण और माध्यम से उठाएंगे।
उनका कहना है कि सरकार की कोशिश है कि विधानसभा सोमवार को ही खत्म हो जाए पर हमारी कोशिश रहेगी कि बच्चे भी इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा जनहित के मुद्दे को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करें। वही इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के हर सवाल और मुद्दों का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है लेकिन वे केवल घड़ियाली आंसू बहाते हुए विधानसभा के का समय खराब कर रहे हैं।
