सौतेली माँ ने 9 साल के मासूम को किया गर्म तवे पर खड़ा, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई: आए दिन अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। अब जो मामला हाल ही में सामने आया है वह महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले का है। इस मामले में जो हुआ है वह जानने क बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस मामले में एक सौतेली मां पर आरोप लगा है कि, ‘उसने 9 साल के मासूम को गर्म तवे पर खड़ा कर दिया, जिसके चलते उसके दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गए।’ बताया जा रहा है मासूम बीते कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट है। इस मामले में पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली वैसे ही उन्होंने तुरंत आरोपी महिला पर केस दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।

क्या है मामला- इस मामले को बुलढाणा ज़िले के जवलाबाजर का बताया जा रहा है। जहाँ 9 साल के मासूम का झुलसे हुए पैरों वाला फोटो बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस फोटो में मासूम के पैर के तलवों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। उस फोटो में बताया जा रहा था कि यह बच्चा अपनी सौतेली मां के साथ रहा रहता था, लेकिन किसी बात से नाराज होकर उसने मासूम को गर्म तवे पर खड़ा कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित मासूम के मामा ने 26 दिसंबर को बुलढाणा के बोरखेड़ी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई।

उसमे यह कहा गया कि, ‘उसके भांजे को सौतेली मां ने गर्म तवे पर खड़ा किया, जिसके कारण उसके पैर झुलस गए और पिछले कुछ दिनों से उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’ अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *