बीजापुर में जवान ने मार ली खुद को गोली..रात को ही गंभीर हालत में रायपुर लाया गया

बीजापुर,28 दिसंबर 2020। तड़के एक बजे जवान ने तब खुद को गोली मार ली जबकि वह मोबाईल पर बात करते हुए ग़ुस्से में आ गया। गोली जवान के बाएँ सीने में लगी थी, जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर शिफ़्ट कर दिया गया था।जहां उसका उपचार जारी है, हालाँकि जवान की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
सीआरपीएफ़ की 170 वीं बटालियन में तैनात इस जवान का नाम यस शिब्बू है जो कि त्रिवेंद्रम ज़िले का निवासी है। यह मोदकपाल कैंप में तैनात था। रात को क़रीब एक बजे यह तब अचानक तैश में आ गया जबकि यह मोबाइल पर बात कर रहा था।
आवेश में आए जवान ने अचानक खुद पर गोली चला दी। गोली बाएँ सीने में जा घुसी, जवान को रात को ही ज़िला अस्पताल लाया गया था और वहाँ उसकी हालत नाज़ुक होते देख उसे रायपुर शिफ़्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *