क्या BJP में शामिल होंगे सौरव गांगुली? आज अमित शाह संग साझा करेंगे मंच

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भाजपा में शामिल होंगे या नहीं इस बाबत अटकलें तेज हो चुकी हैं. क्योंकि बीते कल सौरव गांगुल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने पहुंचे थे, वहीं आज वे गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक मंच साझा करने वाले हैं. बता दें कि इससे पहले भी सौरव गांगुली के भाजपा में शामिल होने को लेकर कई बार अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है. राज्यपाल से अपनी मुलाकात को गांगुली ने शिष्टाचार मुलाकात बताया था.

राज्यपाल से मुलाकात को लेकर गांगुली ने कहा था कि आखिर क्या वे किसी से नहीं मिल सकते हैं? बता दें कि आज गांगुली दिल्ली पहुंचने वाले हैं और वे एक इवेंट में शामिल होंगे जिसमें अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि आज कोटला मैदान पर पूर्व भाजपा नेता अरुण जेटली की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा.

बता दें कि रविवार के दिन सौरव गांगुली राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करने पहुंचे थे. इसके बाद उनसे इसपर जब सवाल किया गया तो उन्होंने एक शिष्टाचार मुलाकात बताया था. राज्यपाल ने गांगुली संग अपनी मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा शाम 4.30 बजे बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली से राजभवन में मुलाकात हुई. कई मुद्दों पर हमने चर्चा की. मैंने उनके इडेन गार्डेन ग्राउंड घूमने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *