बिना ड्राइवर दौड़ेगी मेट्रो: पहली बार देश में होगा ऐसा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली: आज से दिल्ली के लोग बिना ड्राईवर वाली मेट्रो ट्रेन में सफ़र कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर यानी आज को देश की पहली बिना ड्राईवर वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली मेट्रो का हिस्सा होगी। इस ट्रेन के पहले दिन का सफ़र 37 किलोमीटर का होगा।

पहले चरण में इतने किलोमीटर

दरअसल, दिल्ली मेट्रो दिल्ली-NCR में अपने रेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। पीएमओ के जारी किए गए बयान में कहां गया है कि ड्राइवरलेस ट्रेन पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगी और मानवीय गलतियों की आशंकाओं को खत्म कर देगी। पहली ड्राइवरलेस ट्रेन दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन और मजेंटा लाइन पर चलाई जाएगी। जो पहले चरण में 37 किलोमीटर की दूरी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच दौड़ेगी। जिसके बाद नए साल 2021 में पिंक लाइन में 57 किलोमीटर तक ड्राइवरलेस मेट्रो चलाने की योजना है। जो मजलिस पार्क से शिव विहार तक की दूरी तय करेगी।

ट्रेन में होंगे 6 कोच

DMRC ने पिछले 3 साल से ड्राइवरलैस मेट्रो ट्रेन का ट्रायल कर रहा था। बता दें, इस ट्रेन का पहला ट्रायल सितंबर 2017 में हुआ था। वही इस ट्रेन में कई खास बात हैं। इस ड्राइवरलेस ट्रेन में 6 कोच होंगे। इसमें कई एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस ट्रेन की रफ्तार अधिकतम 95 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। जो 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार के साथ तय करेगी।

ड्राइवरलेस ट्रेन में 2,280 यात्री कर सकेंगे सफर

ड्राइवरलेस ट्रेन में 2,280 यात्री एक बार सफ़र कर सकते हैं। जिसमे हर कोच में 380 यात्री सवार हो सकते हैं। पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) भी 28 दिसंबर को जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *