ऐसे बनाएं बिना खोया के गाजर का टेस्टी हलवा…

सर्दियों में गाजर का हलवा खाने का एक अलग ही मजा है। अक्सर लोग इसमें खोया डालकर बनाते हैं। लेकिन आपने कभी गाजर का हलवा बिना खोया के खाया। ऐसे में आज हम आपको बिना खोया के गाजर का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं और यह खाने में भी उतना ही टेस्टी होगा। तो आइए जानते हैं गाजर का हलवा बनाने का तरीका। सामग्री गाजर – 1 किलो दूध फुल क्रीम – 1 1/2 लीटर चीनी – 200 ग्राम काजू (कटे हुए) – 8-10 बादाम (कटे हुए) – 8-10 अखरोट (कटे हुए) – 4-6 किशमिश – 9-10 इलायची पाउडर – ½ चम्मच घी – 1 बड़े चम्मच विधि – इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गाजर को कद्दूकस करें। – इसके बाद अब प्रेशर कुकर में गाजर और 1 गिलास पानी डालें। इसमें आप एक सीटी लगा दें।

सीटी आने के बाद गाजर को ठंडा करके इसका सारा पानी निकाले। – मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करके इसमें गाजर डालकर भून लें।

फिर इसके बाद इसमें दूध डालकर चलाते हुए दूध के सूखने तक पका लें। – जब गाजर सारा दूध सोख ले तब चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। – अब इलायची पाउडर और थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें। आपका गाजर का हलवा तैयार है। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *