रात में दूसरे मर्द के साथ मु काला कर रही थी पत्नी….अचानक पति की हुई एंट्री

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात पत्नी संग रंगरलियां मना रहे प्रेमी को देखकर पति ने आपा खो दिया. उसने बैट से पीट-पीटकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में काम करने वाला पति उस दिन अचानक घर पहुंचा था. वहीं, मृत प्रेमी नोएडा का रहने वाला था. पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है.

दरअसल, ये मामला बन्नादेवी थानाक्षेत्र के सारसौल का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति का नाम सुंदर लाल है जो सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है. घर में पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम और ललित भी हैं. सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है. कुछ समय पहले तक सुंदर लाल की पत्नी और बच्चे भी साथ ही रहते थे. लॉकडाउन के बाद से परिवार सारसौल आ गया.

बताया जा रहा है कि देर रात सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक घर आ गया. जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और घर का दरवाजा खुला था. जब पति ने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया. उसकी पत्नी किसी दूसरे मर्द के साथ थी. यह देख सुंदर लाल ने आपा खो दिया. हालांकि, महिला के प्रेमी ने भागने की कोशिश की. मगर, सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया. उसे घर के अंदर क्रिकेट का बैट दिखाई दिया. उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया. इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों और मोबाइल आदि के आधार पर हुई.

पुलिस ने बताया कि 24 साल का विकास नोएडा में रहता है. इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया. इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी के विकास से नाजायज संबंध थे. उसने आज यह अपनी आंखों से देख लिया और झगड़े में युवक की मौत हो गई. एसपी सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृत युवक के परिवारवालों को सूचना दे दी है. उनके आने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. मौके पर और थाने लाकर हुई पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि मृतक प्रेमी विकास मोमबत्ती और अन्य सामान बेचने का काम करता था. चार साल पहले मिस्ड कॉल और फेसबुक के जरिये उससे प्यार हो गया. इसके बाद अक्सर उसका मिलना जुलना शुरू हो गया. विकास की मौत पर महिला फूट-फूटकर रो रही थी. मृतक को अपना पति बताकर पुलिस से कार्रवाई की बात कह रही थी. पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि विकास अक्सर उनके घर आता था. जब भी वह आता तो मां उनको बाहर खेलने भेज देती थी. उनकी मां ने बच्चों को बता रखा था कि यह अंकल हैं. यहां किराये पर रहने आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *