गुरुग्राम में लड़की के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर बदमाशों ने किया ये काम

चंडीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम में एक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने लड़की के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया. यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. इस वारदात से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर का कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई थी और जब घर वापस आ रही थी. तभी रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ अश्लील हरकत की. पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक उनके घर तक आ पहुंचे और बार-बार उनके शरीर पर हाथ लगा रहे थे. जब इसका विरोध किया तब बदमाशों ने तेज धार हथियार से उसके चेहरे पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि मनचलों ने लड़की को अकेला देखकर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. बता दें कि मनचलों से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉड की तर्ज पर ‘ऑपरेशन दुर्गा’ आरंभ किया था. किन्तु इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है. बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में 1 जनवरी 2020 से 28 दिसंबर तक लगभग 220 से अधिक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज किये और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *