पंजाब में किसान रिलीज नहीं होंगे देंगे कंगना की फिल्म

आप सभी जानते ही होंगे कृषि बिल के खिलाफ अब तक किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान अपनी मांगों से पीछे नहीं हट रहे हैं। किसान बीते काफी दिनों से सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस दौरान कई स्टार्स भी किसानों के समर्थन में आए हैं। पंजाबी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने किसानों का समर्थन किया है, हालांकि कई स्टार्स ऐसे भी रहे जो इस आंदोलन के खिलाफ रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं कंगना रनौत।

उन्होंने किसानों के खिलाफ जमकर बयानबाजी की और इसी के कारण उनका मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ से झगड़ा भी हुआ। कई लोग तो उन्हें बीजेपी प्रो एक्टर कहने लगे। अब हाल ही में किसानों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कंगना रनौत के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है। जी दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स से निकलकर यह बात सामने आई है कि किसान कंगना रनौत की फिल्म को पंजाब में रिलीज नहीं होने देंगे।

जी दरअसल बीते दिनों ही कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल होने वाली एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बता दिया था जिसके बाद ट्विटर पर जमकर हंगामा हुआ था। उस दौरान कंगना को ट्विटर पर ट्रोल किया गया और कई पंजाब एक्टर्स ने भी कंगना के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। अब अगर काम के बारे में बात करें तो जल्द ही कंगना अभिनेत्री से राजनेता बनी जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह जल्द ही तेजस फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग वह कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *