जान बचाकर थाने पहुंची महिला…अवैध संबंध के शक में पति ने की जिंदा जलाने की कोशिश

रायपुर/धरसींवा। धरसींवा थाना के कुरूद गांव में विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाहिता किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. टीआई नरेंद्र बंछोर के मुताबिक, पीड़िता सिलयारी चौकी क्षेत्र के गांव कुरूद की है. पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है कि उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता है और अक्सर मारपीट करता था. मंगलवार को उसके ऊपर मिट्टी तेल डालकर जलाने का प्रयास किया. किसी तरह उक्त विवाहिता जान बचाकर अपनी दो बेटियों के साथ पुलिस थाना पहुंची. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *