तले-भूने चीजों के मुकाबले स्प्रॉउट में सौ गुना ज्यादा फायदेमंद

हमारे शरीर में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी है लेकिन इससे भी जरूरी यह है कि शरीर में सभी पोषक तत्वों की मात्रा संतुलित हो। कोई पोषक तत्व ज्यादा और कोई पोषक तत्व कम हो जाए तो यह भी शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए शरीर में पोषक तत्वों की पर्याप्त और संतुलित मात्रा के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में रोजाना स्प्रॉउट यानी अंकुरित अनाज शामिल करें। यहां हम बता रहे हैं कि आपको रोजना अंकुरित अनाज का सेवन क्यों करना चाहिए

तले-भूने चीजों के मुकाबले स्प्रॉउट में सौ गुना ज्यादा एंजाइम: विशेषज्ञों के मुताबिक हम किसी भी खाद्य पदार्थ को तल-भूनकर या उसमें अन्य चीजें मिलाकर इसकी पोष्टिकता को एक हद तक खत्म कर देते हैं। स्प्रॉउट में तले-भूने खाद्य पदार्थ की तुलना में एक सौ गुना ज्यादा एंजाइम पाए जाते है। जैसे कि अगर हम कोई सब्जी या फल खाते हैं तो उनके मुकाबले में स्प्रॉउट में पोषक तत्वों की मात्रा कई गुना ज्यादा रहती है। इसमें मौजूद एंजाइम शरीर को विभिन्न काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं क्योंकि ये कैटेलिस्टिक फोर्स की तरह काम करते हैं।

प्रोटीन का पावरहाउस: जब भी प्रोटीन की बात आती है हम मीट, मछली, अंडा, दूध, दही इत्यादि की बात करते हैं लेकिन हमें यह समझना चाहिए अति उच्च स्तर का प्रोटीन प्राप्त करने के लिए अंकुरित अनाज से बढ़कर कुछ नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्प्रॉउट शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा को संतुलित करता है। यह शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा यह फैट, कोलेस्ट्रोल और अतिरिक्त कैलोरी को शरीर से निकालने में सहायक है।

हड्डियों को टूटने से बचाता है: स्प्रॉउट शरीर में हड्डियों के रख-रखाव और उसके निर्माण के लिए आवश्यक पोषक तत्व मुहैया कराता है और हड्डियों को टूटने से भी बचाता है। यह महिलाओं के लिए और भी ज्यादा उपयोगी है क्योंकि मॉनीपोज और हॉट फ्लेशेज को नियंत्रित करता है। यहां तक कि यह फाइब्रोसिस्टक ब्रेस्ट ट्यूमर को खत्म करने के लिए भी कारगर साबित होता है। वेट लॉस के लिए माकूल डाइट: अगर आप वेट लॉस के बारे में सोच रहे हैं तो स्प्रॉउट से बढ़कर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता है। इसमें बहुत कम कैलोरी पाई जाती है और उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिससे आप जिम में घंटो पसीना बहा सकते हैं। इससे जल्दी भूख भी नहीं लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *