भारत में सेक्स जैसे शब्द सभ्य समाज में न तो कहे जाते हैं और न सुने जाते हैं। अब ऐसे समाज में सेक्स की चाहत रखने वाले युवा कैसे पहल करें, यह सवाल हर कपल के लिए एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। जिसके बारे में किसी अन्य व्यक्ति के साथ खुलकर बात भी नहीं कर सकते हैं। दरअसल, पहली बार कैसे करें सेक्स की पहल, यह हर किसी के मन को काफी एक्साइटेड करने वाला विचार हो सकता है।
हालांकि, असल में जब वो शारीरिक रूप से पहली बार सेक्स करने के लिए तैयार होते हैं, तो उनके मन में तनाव, डर और घबराहट जैसी स्थितियां पैदा होने लग सकती हैं। इन सब बातों के अलावा, दोनों ही साथी तो कैसे करें सेक्स की पहल के दौरान पार्टनर के सामने अपनी गलत छवि न बन जाने का डर भी सता सकता है।
कई बड़े मनोचिकित्सक कहते हैं कि हो सकता है कि दोनों के लिए ही सेक्स की पहल की प्रक्रिया पहली बार हो। जिसके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने साथी के मन के विचारों को समझें। अगर वो भी इसके लिए पूरी तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हों, तभी आपको सेक्स करने पर विचार करना चाहिए। ध्यान रखें कि, हर समय हर कोई सेक्स के लिए तैयार नहीं भी हो सकता है इसलिए अपने साथी के विचार का सम्मान करें।
अगर वो सेक्स करने से मना करें, तो आपको भी कैसे करें सेक्स की पहल के बारे में फिर किसी और समय विचार करना चाहिए। जाहिर है कि, अगर आपका या आपके साथी पहली बार कैसे करें सेक्स की पहल पर विचार कर रहे हैं, तो इसके बारे में सीधे-तौर पर आपसे बात करने में शर्मिंदगी या किसी तरह की झिझक महसूस कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप कुछ शारीरिक स्थितियों और चेहरे के हाव-भाव से अपने साथी के भावनाओं और विचारों को समझ सकते हैं, जिसके लिए आप इन बातों को नोटिस कर सकते हैं, जैसेः आपके स्पर्श पर आपके साथी की प्रतिक्रिया।
इसके लिए सबसे पहले आप उनके हाथों, चेहरे या कमर को स्पर्श करें। अगर आपके इस तरह की पहल से वो सहज हैं, तो आप उनके और भी करीब जाने का प्रयास कर सकते हैं। अगर इस बार भी वो सहज दिखें, तो आप अपने इस सेक्स की पहल में उनकी सहमति समझ सकते हैं। हालांकि, इतने करीब तक बढ़ने के बाद आप उनके इस बारे में उनकी मर्जी भी जरूर पूछें। ताकि, दोनों के बीच सेक्स की पहल के दौरान किसी तरह की कंफ्यूजन न हो सके।
