छत्तीसगढ़/ रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश के प्रभारी आदरणीय पीएल पुनिया आज शाम पांच बजे रायपुर पहुंच रहे हैं। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को दुर्ग जाएंगे। दुर्ग मे मोतीलाल वोरा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पीएल पुनिया शनिवार शाम 7 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस के दिग्गज नेता दुर्ग पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज आएंगे रायपुर
