आगरा में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 8 बच्चे दबे, तीन की मौत

आगरा. साल का आखिरी दिन भी जाते-जाते आगरा के कुछ परिवारों को दर्द दे गया. जिले में गुरुवार शाम हुए एक बड़े हादसे में तीन परिवारों के घर के चिराग बुझ गये. सिकंदरा की रुनकता पुलिस चौकी के पीछे नगरा बस्ती में गुरुवार को तालाब में मिट्टी ढह गई. मिट्टी धंसने के कारण वहां खेल रहे 8 बच्चे उसमें दब गए, जिसमें तीन की मौत हो गई.

बच्चों के मिट्टी में दबने की खबर मिलने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें एसएन इमरजेंसी और सिकंदरा हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मुआवजे की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की ओर से बिना पैमाइश तालाब खोदा जा रहा था. ग्रामीणों ने प्रशासन से घायलों के इलाज व मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की है. जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले ही पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिकरवार ने तालाब के चौड़ीकरण का काम शुरू कराया था. सभी बच्चों की उम्र 5-10 साल बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *