प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं | आपको बता दे नए साल के पहले दिन यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे 6 राज्यों में 6 ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ का शिलान्यास करेंगे. गौरतलब है कि वैश्विक आवास निर्माण प्रोद्योगिकी प्रतियोगिता-भारत के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने जा रहे हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशा इंडिया यानी “अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलरेटर” के विजेताओं के नाम का भी ऐलान करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्टता का सालाना पुरस्कार भी वितरित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *