महिला ने बालों के जूड़े में छुपाई थी 200 ग्राम ड्रग्स……

उज्जैन: एसटीएफ ने बीते बुधवार को देवासगेट से एक महिला को 200 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है महिला ने ड्रग्स छुपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। जी दरअसल महिला ने ड्रग्स को छुपाने के लिए अपने बालों के जूड़े का इस्तेमाल किया था। उसने अपने बालों के जूड़े में कपड़े की थैली में ड्रग्स छुपाकर रखी थी और वह उसे ले जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने मंदसौर के मउआ गांव के भी एक बदमाश को पकड़ा है जिसने महिला को ड्रग्स बेची थी। खबरों के अनुसार महिला देवासगेट क्षेत्र में ड्रग्स बेचने के लिए घूम रही थी।

बताया जा रहा है आरोपित महिला की पुत्री को भी महाकाल पुलिस ने तीन साल पहले ड्रग्स बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल पकड़ाई गई स्मैक की कीमत अंरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये तक कही जा रही है। इस मामले के बारे में एसटीएफ टीआइ दीपिका शिंदे ने बात की। उन्होंने कहा कि, ‘बुधवार को देवासगेट से एक महिला ड्रग्स बेचते हुए गिरफ्तार किया है।’

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ‘महिला ने बालों का जूड़ा बनाकर उसमें कपड़े की थैली में ड्रग्स छुपा रखी थी। महिला ने अपना नाम कांताबाई पत्नी श्याम निवासी गुदरी चौराहा बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है।’ जी दरअसल इस मामले में महिला ने पूछताछ में बताया है कि, ‘वह मंदसौर के मउआ गांव के निवासी जुझारसिंह पुत्र परसराम मालवीय से ड्रग्स खरीदकर लाई थी।’ वैसे अब पुलिस ने जुझारसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *