प्रेमी ने महिला को शादी के लिए किया प्रपोज, ‘हां’ करते ही 650 फीट से गिरा, और फिर जो हुआ जानकर चौक जाएंगे

वियना: सूर्यास्त, पहाड़ के ऊपर अकेले और सुहाना मौसम, अपने चाहने वाले के सामने शादी का प्रस्ताव रखने का इससे बेहतर वक्त और जगह कहीं नहीं हो सकता. ऐसी खूबसूरत जगह बहुत रोमांटिक होती है लेकिन अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो ये विनाशकारी भी साबित हो सकता है. इसी तरह की एक घटना हाल ही में यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में हुई. दरअसल ऑस्ट्रिया (Austria) में एक महिला अपने प्रेमी द्वारा रखे गए शादी के प्रस्ताव का जवाब ‘हां’ में देने के तुरंत बाद करीब 650 मीटर ऊंची चट्टान से फिसलकर गिर गई. हालांकि इस प्रेमी जोड़े की किस्मत बहुत अच्छी है, इसलिए इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद 32 वर्षीय इस महिला की जान बच गई.

बता दें कि ये प्रेमी जोड़ा ऑस्ट्रिया के फालकार्ट पर्वत पर अपने रोमांटिक पल बिताने गया था. वहां 27 वर्षीय शख्स ने जैसे ही अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, वैसे ही युवती का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरने लगी. गौरतलब है कि मौत के आगोश में जाते वक्त भी युवती को अपनी जान से ज्यादा प्रेमी और उसके प्यार की चिंता थी. पहाड़ी से गिरते वक्त वो अपने प्रेमी का जवाब ‘हां’ में दे रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन वह ऐसा ना कर सका. वह ऊंची चट्टान से कूदा तो जरूर लेकिन 50 फीट नीचे आने पर ही एक स्थान पर फंस गया.

बता दें कि महिला लगभग 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे बर्फ की चादर पर गिरी, इस कारण उसे ज्यादा चोट नहीं आई. बाद में एक राहगीर ने उसे बर्फ पर पड़ा देखा तो प्रशासन को सूचना दी. जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये प्रेमी जोड़ा बहुत भाग्यशाली है. दोनों नीचे गिरे लेकिन किसी की भी जान नहीं गई. दोनों सुरक्षित हैं. यह बेहद आश्चर्यजनक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *