‘अभी तो सूरज उगा है’… नव वर्ष पर पीएम मोदी ने लिखी कविता

नई दिल्ली: नव वर्ष 2021 की पहली सुबह की शुरुआत सभी लोगों ने अलग- अलग तरीकों से किया है। इनमें अब देश के पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल पीएम मोदी ने भी देशवासियों के नाम एक कविता लिखी है। पीएम मोदी ने अपनी इस इस कविता का नाम ‘अभी तो सूरज उगा है’ रखा है ।

अपनी इस कविता के जरिए उन्होंने लोगों को एक नई उम्मीद की किरण जगाई है कि कई मुश्किलों से गुजरने के बाद सभी के जीवन में नई रोशनी जरूर आती है। इस कविता को @mygovindia के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। खास बात यह है की पीएम मोदी ने ना केवल इस कविता को लिखा है बल्कि इसी अपनी आवाज भी दी है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम ट्वीट करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

देश वासियों के लिए पीएम मोदी ने लिखा है कि, ‘आपको नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष हमारे लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो।’ पीएम नरेंद्र मोदी की इस कविता को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी इस कविता पर दिल खोल कर कमेंट भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *