पिस्तौल दिखाकर युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस के तमाम दावों के बाद भी महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ से सामने आया है। आजमगढ़ जिले में बिलरियागंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक पर पिस्तौल सटा कर बलात्कार करने व वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कि आठ मई को वह घर मे अकेली थी। गांव के एक युवक उसके घर में घुस गया। पिस्तौल सटा कर खेत में लगाया। उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाया। उसने धमकी दी की किसी को बताओगी तो तुम्हारे भाई को मार देगे। वीडियो भी इंटरनेट पर वारयल कर देगे। जिससे युवती चुप रही। 20 दिन पहले युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना में शिकायत दी।

बिलरियागंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही थी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हरिलाल पुत्र भृगु निवासी जगजीवनपुर को गोरिया बाजार से अरेस्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *