PM Modi आज रखेंगे IIM संबलपुर के स्थाई कैंपस की आधारशिला, 5000 लोग होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए IIM संबलपुर के स्थाई कैंपस की आधारशिला रखेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 5000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें सरकार के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे.

IIM संबलपुर के स्थाई कैंपस की आधारशिला कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल गनेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय पेट्रोलियम, नैचुरल गैस और स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे.

इनके अलावा ओडिशा उद्योग के नेता, सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारी, IIM के निदेशक, IIT, IISER, मीडिया, बुनाई समुदाय के सदस्य, किसान समुदाय के सदस्य, छात्र, पूर्व छात्र, संकाय और IIM संबलपुर के कर्मचारी भी कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लेंगे.

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर IIM के योगदान की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि भारत की तरक्की में IIM के योगदान पर पूरे देश को गर्व है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *