श्मशान घाट की दीवार धंसी, अब तक 16 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

गाजियाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है। श्मशान घाट की छत धंसने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गयी है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इस हादसे में अभी भी कई लोग लोग जख्मी है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके की है। घटना के बाद घटनास्थल से विभत्स तस्वीरें आयी है।

बता दें कि आज सुबह से दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है.ये श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है.  मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया. इसमें कई लोग मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.

तस्वीरों से पता चल रहा है कि लेंटर का साइज काफी बड़ा है. इस वजह से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन बुलाया है. घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके का रेस्क्यू अभियान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *