छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने से पहले विशेषज्ञों से ली जायेगी सलाह

छत्तीसगढ़ में स्कूल कब खुलेगा ? इस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि विभाग की तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि इस महीने के आखिरी सप्ताह या फिर फरवरी महीन से प्रदेश में स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा सकता है। स्कूल खोलने को लेकर विशेषज्ञों की कमेटी से विचार भी लिया जायेगा, उसके बाद ही स्कूल खोलने पर कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक फरवरी से ही स्कूल खोले जाने की संभावना है। अभी प्रदेश में औसतन 1000 से ज्यादा मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। कोरोना वैक्सीन आने के बावजूद भी तत्काल इन आंकड़ों में कमी आ जायेगी, ऐसी उम्मीद है भी नहीं, लिहाजा राज्य सरकार पहले कोराना के जोखिमों का आंकलन करेगी और फिर उसके बाद स्कूल खोलने पर कोई निर्णय लिया जायेगा।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 1-5 तक के स्कूलों खोलने की अभी संभावना दूर-दूर तक नहीं है। लेकिन उपरी क्लास को अगले महीने से शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि देखा जाये तो जिन राज्यों में स्कूल खुले हैं, वहां भी बच्चे नहीं आ रहे हैं। आसाम, बिहार सहित कई राज्यों में तो एक भी बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। ऐसे में अगर स्कूल खोल भी लिया जाये तो बच्चे की उपस्थिति पर शक बना रहेगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री भी स्कूल खोलने को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं कि मौजूदा हालात में स्कूल खोलने का निर्णय नहीं लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *