निर्वस्त्र मिली युवती की सिरकटी लाश, टुकड़ों में कटे हैं प्राइवेट पार्ट्स

झारखंड के रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के ओरमांझी थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवती का निर्वस्त्र अवस्था में सिर कटा शव बरामद किया गया है, जिसके प्राइवेट पार्ट्स भी कटे हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि शव की शिनाख्त की जा रही है. रांची ग्रामीण के एसपी नौशाद आलम ने बताया कि युवती का शव बरामद हुआ है और उसे परीक्षण के लिए भेजा गया है. अब उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद चलेगा. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि रविवार को रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के साईं यूनिवर्सिटी कुच्चू के पीछे परसा पतरा जंगल में एक अज्ञात युवती का सर कटा शव बरामद हुआ है। शव के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है. मृतक युवती की उम्र 19-20 वर्ष के करीब बताई जा रही है.

युवती के कटे सिर की घटनास्‍थल के आसपास तलाश की जा रही है. अभी तक घटना व युवती के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. घटना की सूचना क्षेत्र में फैलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.

घटनास्थल के आसपास खाना बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला चूल्हा और शराब की कुछ बोतलें भी पाई गई हैं. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है और साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके कपड़े और सिर को गायब कर दिया गया है. युवती के शरीर निर्वस्त्र पड़ा मिला है. अपराधियों ने युवती का गुप्‍तांग भी काट दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *