रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स की टीम….

नई दिल्ली/गुरुग्राम. बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों ने सोमवार रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया है. जांच से जुड़े एक आईटी विभाग के सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी. सूत्र ने बताया कि बेनामी संपत्तियों के मामले में बयान दर्ज करने के लिए एक आईटी टीम सुखदेव विहार स्थित रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची है. वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं और उनकी शादी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से हुई है। वह कोविड महामारी के कारण जांच में शामिल नहीं हो पाए थे। आईटी विभाग के अलावा, वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन विभाग (ईडी) मनी लांड्रिंग (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत जांच कर रहा है, जिसमें लंदन स्थित संपत्ति की खरीद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल हैं। वाड्रा पर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन पाउंड की कीमत का मकान खरीदने का आरोप है। वाड्रा फिलहाल अग्रिम जमानत पर बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *