दिल्ली फिर शर्मसार, सड़क पर सो रही बेसहारा माँ-बेटी के साथ बलात्कार

नई दिल्ली: दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के भारत नगर इलाके में सड़क किनारे सो रही मां-बेटी के साथ बलात्कार किए जाने का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। बलात्कार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने बेसहारा मां और बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये गिरफ्तारी अपराध का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। आरोपियों ने वजीरपुर की जेजे कॉलोनी में मां-बेटी के साथ बलात्कार किया था। इस आरोपी के अलावा पुलिस ने उस लड़के को भी अरेस्ट किया है, जिसने अपने घर की बालकनी से इस अपराध का वीडियो उतारा था और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल वीडियो में टोपी पहने लगभग 20 साल का लड़का हाथ में पत्‍थर लेकर सड़क पर लेटी महिला को धमका रहा है और बगल में ही लेटी उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके बाद उसने जो किया वह शर्मनाक और भयावह है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 और 30 दिसंबर की रात कि है और वीडियो 3 जनवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज की जांच की और पीड़िताओं को खोजने के लिए क्षेत्र के चारों तरफ खुफिया जानकारी एकत्र करने के अलावा बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन, आश्रय घर आदि में पूछताछ की। बाद में दोनों पीड़िताओं का पता चल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *