रायपुर : मुख्यमंत्री ने जनपद अध्यक्ष श्री भागीरथी चंद्राकर के निधन पर शोक जताया

रायपुर, 04 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुन्द जनपद पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष श्री भागीरथी चंद्राकर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री चंद्राकर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और उन्हें दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने तथा श्री चंद्राकर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री चंद्राकर इससे पूर्व भी जनपद पंचायत महासमुन्द के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *