रायपुर : हाई स्कूल पूरक परीक्षा और डी.एल.एड. प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित

रायपुर, 04 जनवरी 2021

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा 2020 और डी.एल.एड. प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

हाई स्कूल पूरक परीक्षा में 44 हजार 512 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 44 हजार 390 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम में 33 हजार 173 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कुल परीक्षार्थियों का 74.73 प्रतिशत है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 7 हजार 573 छात्र प्रथम श्रेणी, 24 हजार 525 द्वितीय श्रेणी और एक हजार 75 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इसी प्रकार डी.एल.एड. प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा में 5 हजार 317 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 5 हजार 312 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम में 3 हजार 605 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का 67.86 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *