रायपुर : कोरोना के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है अभी भी….

रायपुर 4 जनवरी 21

आम जनता  कोरोना को लेकर लापरवाही  बरत रही हैं इसलिए  सप्ताह 11 दिसंबर से 17दिसंबर की तुलना में 18 दिसंबर से 24 दिसंबर के  सप्ताह में मृत्यु दर केस फेटलिटी  रेट बढ़ रहा है। पूर्व में 0.82 था जो बढ कर 0.92 हो गया। राज्य स्तरीय डेथ आडिट में यह जानकारी सामने आई कि 18 से 24 दिसंबर के मध्य अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर ही उस सप्ताह हुई कुल मृत्यु की 21प्रतिशत मृत्यु हुईं क्योंकि लक्षण नजर आने के बाद भी लोग कोरोना की जांच नही करवा रहें और स्थ्ािित बिगड़ने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं। इस दौरान 9 प्रतिशत मृत्यु 48 घंटों के अंदर एवं 6 प्रतिशत 2-3 दिनों के अंदर हुई।ु
उम्र वार आंकडों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के  मरीजों में केस फेटलिटी  रेट 3.89 था जबकि 45-59 उम्र मे यह 1.35 था। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 18 दिसंबर से 24दिसंबर के सप्ताह में  कुल मृत्यु का 61 प्रतिशत पुरूष  और 39 प्रतिशत महिलाओं का है। इस सप्ताह हुई 82 मृत्यु में 56 लोग कोमार्बिेडिटी मतलब दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे जबकि कोविड से 26 लोगों की मृत्यु हुई।
विशेषज्ञ बार-बार चेतावनी जारी कर रहे हैं कि लक्षण दिखने के बाद तुरंत ही कोरोना जांच कराना चाहिए ताकि इलाज जल्दी शुरू हो और दूसरों को भी संक्रमण न फैल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *