युवतियों को मजबूर कर बनाता शारीरिक संबंध….

कांकेर/पखांजुर। युवतियों का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक युवती के मना करने के बाद भी उसका वीडियो वायरल कर दिया था, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की शिकायत की थी। आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवतियों को धमकी देकर संबंध बानने के​ लिए दबाव बनाता था और जब युवतियां मना कर देती तो वह उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *