कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जी कॉल और ठगों से रहें सावधान….

छत्तीसगढ़। कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को बचाने के लिए जिले की पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है। यह कदम जिला पुलिस ने लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल किए जाने की जानकारी आने के बाद उठाया है। इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक होगा।

दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा ने लोगों से किसी के झांसे में न आने की हिदायत दी है। किसी भी जानकारी के लिए संबंधित जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। आईजी का कहना हैरू ृृकोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले झांसा देते हैं कि वैक्सीन आ रही है और आपको पहले चरण में टीका लगा दिया जाएगा। इसके लिए भुगतान भी कम देना होगा। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।”

श्री सिन्हा ने कहा कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। वैक्सीन बनकर तैयार हो रही है लेकिन इसे लगाने के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण नहीं कराए जा रहे हैं। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दे। जिले में हेल्थ वर्कर को शुरुआत में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। बेमेतरा जिले में मॉकड्रील के बाद अब प्रथम चरण के लिए वैक्सीन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *