कमरा किराए से लेकर रहती थी 12वीं की छात्रा, पेड़ से लटका हुआ मिला शव

डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले फतेहगढ़ी पर पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिलने के मामले में पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर ली है. राजस्थान पुलिस ने मृतका की पहचान भिंडा गांव की ही रहने वाले हंसा के रूप में की है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भिंडा गांव की रहने वाली 18 वर्षीय हंसा डूंगरपुर शहर में महारावल स्कूल की 12 कक्षा की छात्रा थी जो की शहर में अपनी छोटी बहिन के साथ किराए से कमरा लेकर रह रही थी.

9 जनवरी की शाम को हंसा अपने किराए के कमरे से कहीं जाने के लिए रवाना हुई थी, जिसके बाद कल हंसा का शव (Dead Body) शहर की फतेहगढ़ी पर पेड़ से लटका हुआ पाया गया था. पुलिस ने शव को कल जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्तगी के लिए काफी कोशिशें की.

इसके बाद आज सुबह मृतका की न पुलिस ने भिंडा गांव की रहने वाली हंसा के रूप में की और मामले की जानकारी मृतका के परिवार वालों को दी.  सुचना मिलने के बाद परिजन मोर्चरी पहुंचे, जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा. वहीं पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *